3 Idiots Sequel: आमिर खान, माधवन और शरमन जोशी कर रहे हैं सीक्वल की तैयारी, गुस्से में आईं करीना कपूर

aamir-khan-madhavan-sharman-joshi-is-planning-for-3-idiots-sequel-but-without-kareena-kapoor-video

3 Idiots Sequel: राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 3 इडियट्स ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी, बल्कि आज भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर है। आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म खासकर युवाओं के बीच बहुत खास है। यही वजह है कि अब जब फिल्म के सीक्वल की खबरें सामने आ रही हैं, तो सभी बेहद उत्साहित हो चुके हैं।

दरअसल, करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं। करीना ने वीडियो में एक तस्वीर दिखाई जहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन बैठे दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए करीना ने लिखा, "मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है !! वे मेरे बिना ऐसा कैसे कर सकते हैं? @boman_irani क्या उन्होंने आपसे भी यह बात छुपाई है?"

वीडियो में करीना बैकग्राउंड में दिख रही '3 इडियट्स' की तस्वीर के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वो कहती हैं, "मुझे अभी पता चला है जब मैं छुट्टी पर गई हुई थी और ये तीनों कुछ ला रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेस का क्लिप वायरल हो रहा है। वो सीक्रेट हमसे छुपा रहे हैं। कुछ तो गड़बड़ है। प्लीज ये मत कहना है कि ये शरमन जोशी का मूवी प्रमोशन है। मुझे लगता है ये सीक्वल प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन मेरे बिना कैसे? मुझे नहीं लगता कि बोमन को इस बारे में पता है। अभी बोमन को फोन कर चेक करती हूं आखिर चल क्या रहा है? ये तीनों जरूर सीक्वल ला रहे हैं."

करीना के पोस्ट पर फैंस भी हैरानी जता रहे हैं। वहीं, माधवन ने इस पर रिप्लाई देते हुए लिखा- "अरे अरे, ऐसा कुछ नहीं है बेबो, मैं भी हैरान हूं कि शरमन ने तुम्हें कॉल नहीं किया, जबकि उसे सिर्फ यही एक काम करने को कहा गया था।"

बहरहाल, अब ये किसी तरह का प्रैंक है या किसी फिल्म की घोषणा की तैयारी.. देखना दिलचस्प होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X