Sarfarosh 2 को लेकर आमिर खान खुले मंच से किया ये ऐलान? मुस्कुराने लगे नसीरुद्दीन शाह!

आमिर खान का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो सरफरोश के सीक्वल को लेकर बातें कर रहे हैं। आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह को एक साथ देखकर लोगों की आंखें चमक गई थीं।
गौरतलब है कि ये एक रीयूनियन था क्योंकि फिल्म सरफरोश के 25 साल पूरे हुए हैं।1996 में रिलीज इस फिल्म प्रीमियर पर आमिर खान को स्पॉट किया गया। गौरतलब है कि जॉन मैथ्यू मैथन जोकि इस फिल्म के निर्देशक हैं उन्होने फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित की थी। इस दौरान आमिर खान ने मीडिया से बात करते हुए सरफरोश 2 का जिक्र किया।
क्या बोले आमिर खान
आमिर खान ने सरफरोश 2 को लेकर बात की थी। उनसे इसके सीक्वल को लेकर सवाल पूछा गया था। आमिर ने कहा, "आपने हम सबके दिल की बात छीन ली है। मैं तो कई सालों से जॉन के पीछे पड़ा हूं। बाल्की हमने जो फिल्म का आखिरी सीन है उसमें थोड़ा सा फीलिंग भी दी थी कि सरफरोश 2 आने वाली है। सरफरोश के क्लाइमेक्स में हमने सरफरोश 2 के बारे में भी संकेत दिया था।''
आमिर खान जब ये बात बोल रहे थे तो बगल में बैठे दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह मुस्कुरा रहे थे। इसके बाद वहां बैठे कुछ लोग ''सरफरोश 2'' चिल्लाने। अभिनेता ने आगे कहा, ''मैं एक के बारे में वादा कर सकता हूं बात यह है कि हम निश्चित रूप से इसके लिए सही स्क्रिप्ट और सही तरह की फिल्म के साथ आने के लिए एक गंभीर प्रयास करेंगे, इसलिए जॉन आपको यहां काम करना होगा सरफरोश 2 बननी चाहिए, यहां तक कि मुझे भी ऐसा लगता है।"
वर्कफ्रंट
आमिर खान फिलहाल अपने दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ। हालांकि अभी तक उन्होने किसी तरह का कोई ऐलान नहीं किया है। आने वाले समय में पता चलेगा कि वो किस फिल्म के साथ धमाका करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











