आमिर खान ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ
आमिर खान के मुंह से अपनी तारीफ सुनने को हर कोई बेताब रहता है। हाल ही में ये मौका मिला प्रियंका चोपड़ा को जब एक्टर आमिर खान कंगना रनोट के घर पर आयोजित की गयी पार्टी में अभिनेत्री प्रियंका से मिले। आमिर ने प्रियंका की फिल्म "दिल धड़कने दो" देखी और इस फिल्म में प्रियंका के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए और इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी में भी सब को इस बारे में बताया।
यह सभी जानते है की आमिर जल्दी दुसरो की तारीफ नहीं करते और अगर उन्होंने किसी की तारीफ की है तो इसका मतलब है उस व्यक्ति ने वास्तव में बहुत अच्छा काम किया है।
वैसे दिल धड़कने दो को लेकर दर्शक भी बेहद उत्साहित हैं। सभी को उमीद है की ज़ोया के निर्देशन में बनी ये फ़िल्म बेहतरीन होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












