..................... Aamir Khan to lose 12 kilos | डायटिंग कर रहे हैं आमिर खान - Hindi Filmibeat

डायटिंग कर रहे हैं आमिर खान

By Jaya Nigam

आमिर खान ने 3 ईडियट्स के बाद लिया अपना एक साल का ब्रेक अब खत्म कर दिया है। उन्होने निर्देशिका रीमा कागती की फिल्म को कई फिल्मों पटकथाओं में से छांटा है। इस फिल्म के बारे में अभी सिर्फ इतनी खबर है कि यह एक सस्पेंस थ्रिलर है। खबर थी कि इस फिल्म के लिए आमिर खान ने अपना नया हेयकट कराया है। उनके बाल गजनी स्टाइल में बिल्कुल छोटे-छोटे होंगे। अब इस फिल्म से जुड़ी अगली खबर ये है कि इस फिल्म के लिए आमिर एक बार फिर अपना वजन कम करने जा रहे हैं।

आमिर इस फिल्म में एक पुलिस वाले बने हैं और रोल के मुताबिक चुसत-दुरुस्त दिखने के लिए वह अपना 11 से 12 किलो वजन कम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आमिर इस फिल्म के लिए अपना वजन 3 ईडियट्स के रणछोड़दास से भी से भी कम करने वाले हैं। वैसे उनकी वजन कम करने की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। बहुत जल्द हम आमिर खान को उनके दुबले-पतले पुलिसवाले के रोल में देख पाएंगे।

आमिर खान एक बार फिर स्पेशल डायट ले रहे हैं। वह दिन में दो बार बहुत थोड़ा खाना खाते हैं। इससे पहले गजनी में एक मसलमैन की भूमिका के लिए उन्होने स्पेशल डायट लिया था। आमिर खान खुद कहते हैं कि मैं डायटिंग पर हूं और अब तक अपना 4 किलो वजन कम भी कर चुका हूं। लेकिन आमिर के मुताबिक अभी उन्हे कम से कम 6 किलो वजन और कम करना है। तो हमारी बेस्ट विशेज आमिर के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X