लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग से लीक हुई आमिर खान की एक और तस्वीर
आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं। इस समय फिल्म का शेड्यूल हिमाचल प्रदेश में चल रहा है और अब सेट से शूटिंग के दौरान आमिर खान की एक तस्वीर लीक हुई है। आमिर लंबे बाल, लंबी दाढ़ी और एक टोपी में दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म, अंग्रेज़ी फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है और इस तस्वीर में आमिर हू ब हू, अंग्रेज़ी फिल्म के हीरो टॉम हैंक्स की तरह लग रहे हैं। तस्वीर से लग रहा है कि आमिर कोई इंटेंस सीन की शूटिंग कर रहे हैं।

फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। आमिर ने इस रोल के लिए करीना का ऑडीशन भी लिया था। ये रोल पहले आलिया भट्ट के लिए लिखा गया था लेकिन आलिया ने सलमान की इंशाल्लाह के लिए ये फिल्म छोड़ दी थी।
लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस 2020 में दर्शकों के सामने होगी और फैन्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











