अन्ना के समर्थन में रामलीला मैदान जा सकते हैं आमिर खान

खबरें तो यह भी आ रही थी कि सांसदों के घर के सामने प्रदर्शन करने का आइडिया आमिर खान ने ही दिया थी। जब से अन्ना का अनशन शुरू हुआ है तब से वो टीम अन्ना के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं आमिर ने प्रधानमंत्री को एक खत भी लिखा है जिसमें अन्ना की मांगों को मान लेने की बात कही है।
हम आपको बता दें अन्ना के मंच पर ओमपुरी ने नेताओं को जमकर सुनाया है, वहीं, जॉन अब्राहम, शबाना आज़मी, बिपाशा बसु, अनुपम खेर, विशाल डडलानी जैसे बॉलीवुड के सितारों ने अन्ना के समर्थन में अपनी बात रखी है।
aamir khan anna hazare अन्ना हजारे आंदोलन आमिर खान बॉलीवुड लोकपाल बिल bollywood lokpal bill movement


Click it and Unblock the Notifications