..................... Aamir Khan learnt tap dance for dhoom 3 - Hindi Filmibeat

धूम 3 में टैप डांस करते दिखेंगे आमिर, हमेशा से सीखना चाहते थे डांस!

आमिर खान की फिल्म धूम 3 को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। फिल्म के लिए हमेशा की तरह आमिर ने बहुत मेहनत की है और नामुमकिन को भी मुमकिन बनाने की कोशिश की है। अपने इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया कि वो हमेशा से ही टैप डांस सीखना चाहते थे लेकिन कभी उन्हें मौका नहीं मिला। जब उनकी ये इच्छा आदित्य चोपड़ा को पता चली तो उन्होंने आमिर से कहा कि वो किसी और से क्यों आप ही फिल्म में एक टैप डांस कर लीजिए। फिर शुरु हुई आमिर खान की प्रैक्टिस और आमिर को डासं सिखान के लिए डीन पैरी को बुलाया गया। डीन पैरी वही डांसर हैं जिन्होंने सिडनी ओलंपिक्स उद्घाटन समारोह और हैप्पी फीट 2 के लिए कोरियोग्राफी की थी।

आमिर खान ने बताया कि उन्हें हमेशा से ही डांस सीखने का शौक था। खासतौर पर टैप डांस तो उन्हें हमेशा से पसंद था। उन्हें लगता था कि ये बहुत ही आसान सा डांस है। लेकिन जब उन्होंने सीखना शुरु किया तब उन्हें बता चला कि ये कितना मुश्किल है। आमिर खान ने बताया कि टैप डांस सीखने में सालों लग जाते हैं। उन्होंने भी बहुत टाइम लिया इस डांस फॉर्म को सीखने में। आमिर खान ने बताया कि टैप डांस सीखने में उन्हें बहुत मजा आया। डीन पैरी ने उनसे काफी मेहनत कराई लेकिन ये मेहनत रंग लाई।

आमिर अपने इस टैप डांस को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो चाहते हैं कि उनका ये टैप डांस उनके फैन्स को भी पसंद आए। आमिर खान ने अपनी तरफ से भी अपने डांस में पूरा सौ प्रतिशत डालने की कोशिश की है। मिस्टर परफैक्शनिस्ट से सभी को काफी उम्मीदें हैं। अब बस इंतजार है उस दिन का जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी और आमिर खान अपने टैप डांस से दर्शकों के दिलों की टैप यानी धड़कनों को बढ़ा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X