धूम 3 का खलनायक करता है टैप डांस और चोरी..
20 दिसंबर को रिलीज होने वाली आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' के बारे में हर रोज एक हैरतअंगेज बात सुनने को मिलती है।जहां फिल्म में पहली बार आमिर खान डबल रोल में हैं वहीं वह फिल्म में पहली बार खलनायक बनें हैं, यही नहीं इस फिल्म में पहली बार वह कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे तो यही नहीं इस फिल्म में पहली बार ही आमिर पर्दे पर टैप डांस करेंगे जो कि उन्होंने आस्ट्रेलिया के कोरियोग्राफर डीन पैरी से सीखा है।
आमिर ने कहा कि उन्हें डांस करना काफी पसंद हैं, डीन ने उन्हें बहुत अच्छी तरह से टैप डांस सीखा है उन्होंने इस डांस को सीखने में काफी वक्त लिया है। आमिर ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि फिल्म में मेरा डांस लोगों को पसंद आयेगा।
मालूम हो कि धूम 3 में संगीतकार प्रीतम चक्रबर्ती ने आने वाली फिल्म 'धूम 3' के अधिकतर गानों को सूफी अंदाज देने की कोशिश की है। अभी तक फिल्म का शीर्षक गीत और 'मलंग' गाना ही जारी किया गया है।
कहा जा रहा है कि सूफी तत्व जोड़ने का विचार पहले से नहीं था। रचनात्मकता खुद ही झलकती है। गाने बहुत की अच्छे बने हैं और सभी बहुत खुश हैं।" विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित 'धूम 3' में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगे। फिल्म का लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
