..................... Aamir Khan learns swimming for Talaash underwater sequence, तलाश में परफैक्शन लाने के लिए आमिर ने सीखी तैराकी - Hindi Filmibeat

तलाश में परफैक्शन लाने के लिए आमिर ने सीखी तैराकी

आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफैक्शनिस्ट यूं नहीं कहा जाता वो अपनी हर एक फिल्म से इस बात को साबित भी करते हैं। अब अपनी आने वाली फिल्म तलाश में भी परफैक्शन लाने के लिए आमिर ने कई सारी चीजें सीखी हैं। खबर है कि आमिर ने तलाश फिल्म के लिए तैराकी सीखी है इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पानी के नीचे रहने की प्रैक्टिस भी की है।

तैराकी सीखने में यूं तो काफी वक्त लगता है लेकिन आमिर ने इसे सीखने में काफी मेहनत की और आखिरकार पूरी तरह से तैराकी सीख ली। उनकी परफैक्ट स्विमिंग देखकर फिल्म की निर्देशक रीमा कागती भी काफी खुश हुईं और आमिर से काफी प्रभावित भी। रीमा ने आमिर को कहा कि वो बहुत ही अच्छी स्विमिंग करते हैं। रीमा ने आमिर को मैसेज किया "आमिर मैं तुम्हें बताना चाहती हूं कि मैं तुम्हारी स्विमिंग से बहुत प्रभावित हूं।"

तलाश फिल्म की पूरी टीम आमिर के इतनी जल्दी स्विमिंग सीखने को लेकर काफी हैरान थे। आमिर के ट्रेनर डेविड ने आमिर को जल्द से जल्द स्विमिंग सिखाने में पूरी मदद की। तलाश फिल्म में आमिर एक पुलिस शेखावत नाम के इंसपेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म में एक स्पेशल अंडरवाटर सीन है जिसके लिए आमिर को स्विमिंग सीखनी पड़ी। इस सीन को लंदन में शूट किया गया है। अब मात्र तीन दिन बचे हैं तलाश फिल्म की रिलीज को। 30 नवंबर को ये फिल्म सिनेमाहॉलों में रिलीज होगी साथ ही पता चलेगा कि मिस्टर परफेक्ट ने अपनी फिल्म को परफैक्ट बनाने के लिए और क्या क्या किया है। आइये दिखाते हैं आपको आमिर की फिल्म तलाश की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X