Pk बाद में देखिएगा, पहले डाउनलोड करिए Pk The Game
अगर जानना है कि पीके क्या है तो खेलिए ये मज़ेदार गेम। दरअसल ये गेम आपको आमिर के किरदार पीके की एक झलक भी देगा। यह गेम लॉन्च हो गया है और गूगल ऐप्स में मिल जाएगा। इस गेम को आमिर की फिल्म के लिए एक बहुत बेहतरीन प्रमोशनल स्ट्रैटेजी माना जा रहगा है। आप इसमें आमिर खान और अनुष्का शर्मा बनकर दौड़ेंगे और आपका पीछा करेंगे संजय दत्त यानि की भैंरो सिंह।

पीके द गेम आपको फिल्म के सारे किरदारों से मिलाएगा पर धीरे धीरे। पर दौड़ते समय आपको रास्ते में एनर्जी के लिए पान खाने पड़ेंगे और बहुत ज़रूरी चीज़ें भी बटोरनी पड़ेंगी। सारे के सारे पावर पैक बिल्कुल देसी हैं। आपके दौड़ने के दौरान आपको बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। तो सोच क्या रहने पीके बनिए और दौड़ पड़िये।
https://fbcdn-sphotos-h-a.akamaihd.net/hphotos-ak-xpf1/v/t34.0-12/p720x720/961464_890711610947878_931736907_n.jpg?oh=a1619debc76f3501b75311b736c8393f&oe=548CF18B&__gda__=1418516042_d89fcbf5c40443616bf888773eee5e8c


Click it and Unblock the Notifications