ऐश-परवीन के बाद टाइम के कवर पेज पर आमिर
बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार आमिर खान के क्या कहने वो जो करते हैं वो इबादत बन जाती है। कथनी से ज्यादा करनी पर भरोसा करने वाले आमिर खान ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है जिसकी वजह से एक बार फिर से भारत को गौरवान्वित होने का मौका मिला है। विश्वस्तरीय पत्रिका टाइम के कवरपेज पर इस बार अभिनेता आमिर खान नजर आने वाले हैं। जिसे सुनकर बॉलीवुड खुशी से झूम रहा है।
आमिर खान बॉलीवुड से तीसरी हस्ती है जिसे मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी है। मशहूर टीवी शो "सत्यमेव जयते" में ज्वलंत मु्द्दो पर उठाने की वजह से आमिर को यह सौभाग्य मिला है। इससे पहले टाइम ने सचिन तेंदुलकर, सानिया मिर्जा, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और नरेन्द्र मोदी को अपने कवरपेज पर मौका दिया था।
आमिर के बारे में तारीफ करते हुए टाइम ने लिखा है कि एक अभिनेता भी समाज को आईना दिखा सकता है इस बात को पूरी तरह से सत्यापित आमिर ने कर दिया है। इस बात के लिए उनकी जितनी तारीफ की जाये कम है। आपको बता दें कि इससे पहले टाइम के कवर पेज पर गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी और 2003 में ऎश्वर्या राय को जगह मिली थी। आमिर की इस कामयाबी पर वनइंडिया भी उन्हें बधाई देता है।


Click it and Unblock the Notifications












