..................... आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, एक्ट्रेस ने किया खुलासा | Aamir Khan's Laal Singh Chaddha was almost done with shoot, reveals Mona Singh - Hindi Filmibeat

आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है- एक्ट्रेस ने किया खुलासा

आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई है। लेकिन कोरोना लॉकडाउन की वजह से फिल्म अटक गई है। अफवाह है कि फिल्म अप्रैल 2021 तक के लिए पोस्टपोन कर दी जाएगी। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हाल ही में फिल्म में सहायक भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस मोना सिंह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। सिर्फ 10-11 दिनों की शूटिंग रह गई है। एक्ट्रेस ने कहा, अमृतसर और चंडीगढ़ शेड्यूल के बाद हम दिल्ली जाने वाले थे। जहां लगभग 10 दिनों की शूटिंग करनी थी। लेकिन आमिर खान ने सीधे वापस मुंबई आने का फैसला लिया। वो पूरी यूनिट को रिस्क में नहीं डालना चाहते थे। फिलहाल फिल्म के 10-11 दिनों की शूटिंग बची हुई है।

Laal Singh Chaddha

फिल्म 3 इडियट्स के बाद एक बार फिर आमिर खान, करीना कपूर और मोना सिंह की तिकड़ी साथ नजर आने वाली है। मोना इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में काफी संवाद पंजाबी में किये गए हैं, लिहाजा आमिर अक्सर पूछा करते थे कि वो ठीक कर रहे हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X