..................... अप्रैल 2021 में रिलीज हो सकती है आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा | Aamir Khan's Laal Singh Chaddha Might Get Postponed To April 2021 - Hindi Filmibeat

क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी आमिर खान की "लाल सिंह चड्ढा"- अप्रैल 2021 रिलीज की तैयारी?

लॉकडाउन की वजह से सभी आने वाली फिल्मों की शूटिंग अटकी पड़ी है। जहां कुछ फिल्मों के डिब्बाबंद होने की खबरें हैं, वहीं कुछ की रिलीज को पोस्टपोन किया जा रहा है। आमिर खान- करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित क्रिसमस रिलीज 'लाल सिंह चड्ढा' की बात करें तो फिल्म की रिलीज अब आगे बढ़ाई जा सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी घोषित रिलीज डेट पर लाल सिंह चड्ढा को रिलीज करना अब मुश्किल है। आमिर खान ने फिलहाल फिल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग ही पूरी की है। जबकि फिल्म का बड़ा हिस्सा अभी बचा हुआ ही है। लिहाजा, फिल्म को अप्रैल 2021 तक आगे बढ़ाया जा सकता है।

Laal Singh Chaddha

फिल्म की टीम सेकेंड शेड्यूल के लिए चंडीगढ़ जाने वाली थी। शूटिंग बिल्कुल टाइम के हिसाब से चल रही थी और फिल्म का पहला टीजर दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाना था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से सब रूक गया और सारी प्लानिंग पर ब्रेक लग गई। यदि अगस्त या सितंबर से फिल्म की शूटिंग शुरु भी हो जाती है, तो भी समय पर इसे रिलीज करना मुश्किल होगा। इसे 2021 अप्रैल के लिए लॉक किया जा सकता है।

बहरहाल, फिलहाल कुछ फिल्में हैं, जिनकी सिर्फ कुछ दिनों की शूटिंग ही बची है, कुछ का सिर्फ पोस्ट- प्रोडक्शन का काम है, जबकि कुछ पूरी तरह से रिलीज को तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्तिथि सुधरते ही सूर्यवंशी और 83 को रिलीज कर दिया जाएगा। वहीं, कई अन्य फिल्में भी हैं, जो बॉक्स ऑफिस को राहत दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X