आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से ये साउथ सुपरस्टार लेंगे टक्कर, क्रिसमस पर सबसे बड़ा क्लैश

हाल में ही साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा की रिलीज डेट का ऐलान हुआ। मेकर्स ने बताया कि वह पुष्पा को क्रिसमस 2021 के मौके पर देशभर में 5 भाषाओं में रिलीज करेंगे। इस खबर के साथ ही हलचल तब बड़ी जब इस रिलीज डेट पर सबने ध्यान दिया। दरअसल क्रिसमस पहले ही आमिर खान बुक कर चुके हैं। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पिछले साल से लटकी हुई है। कोरोना के चलते पहले काम में देरी हुई और अब क्रिसमस पर लाल सिंह चड्ढा को रिलीज करने के लिए जी जान लगाए हुए हैं।

साल का सबसे बड़ा क्लैश क्रिसमस पर फिक्स हो चुका है। पुष्पा फिल्म अल्लु अर्जुन की पहले फिल्म है जोकि देशभर में रिलीज होने वाली है। हिंदी में भी फैंस इस फिल्म को देख सकेंगे। अल्लु अर्जुन की पुष्पा में नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। जबरदस्त कास्टिंग और शानदार फिल्म पुष्पा का फैंस को लंबे समय से इंतजार था।

 Laal Singh chaddha

वहीं लाल सिंह चड्ढा आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। आमिर खान दो साल से भी ज्यादा वक्त से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा की लद्दाख में शूटिंग की फोटो वीडियो भी सामने आईं। वहीं करीना कपूर लाल सिंह चड्ढा के लिए प्रेग्नेंसी से पहले ही अपना शेड्यूल पूरा कर चुकी थीं।

कौन मारेगा बॉक्स ऑफिस पर बाजी

कौन मारेगा बॉक्स ऑफिस पर बाजी

इस क्रिसमस पर लाल सिंह चड्ढा और पुष्पा के बीच टक्कर फैंस को देखने को मिलेगी। अब कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी ये तो समय ही बताएगा। वहीं कोरोना पर भी ये निर्भर करता है। कोरोना महामारी के चलते फिल्मों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। आगे की स्थिति कैसी होगी और थिएटर खुले रहेंगे या नहीं, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा का बजट

अल्लू अर्जुन की पुष्पा का बजट

सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा एक अहम फिल्म इसीलिए मानी जा रही हैं क्योकि इसकी स्टारकास्ट व बजट दोनों ही जबरदस्त है। 250 करोड़ के बजट में बनी पुष्पा पहले अगस्त में रिलीज होनी थी लेकिन अब मेकर्स ने क्रिसमस पर रिलीज करने का फैसला किया।

लाल सिंह चड्ढा का बजट

लाल सिंह चड्ढा का बजट

1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक लाल सिंह चड्ढा है जिसमें आमिर खान सिख किरदार में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि लाल सिंह चड्ढा का 150 करोड़ तक का बजट है।

आमिर खान ने कर रहे कड़ी मेहनत

आमिर खान ने कर रहे कड़ी मेहनत

आमिर खान लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने फिटनेस को लेकर भी काफी काम किया है। वहीं कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी न हो जाने तक अपना फोन भी ऑफ रखेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X