पत्नी के साथ अरुणाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रहे हैं आमिर खान..पोस्ट की सेल्फी
अामिर खान इन दिनों अपनी पत्नी किरण राव के साथ अरुणाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। ट्विटर पर आमिर ने सेल्फी पोस्ट की।
आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव इन दिनों अपनी पत्नी किरण राव के साथ अरुणाचल प्रदेश में छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही में दंगल एक्टर आमिर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी और किरण की एक सेल्फी पोस्ट की है। दोनों तस्वीर में वाकई बहुत अच्छे लग रहे हैं।

हाल ही में आमिर खान ने दीवाली की पार्टी भी दी थी, जिसमें कई जानीं-मानीं हस्तियों ने शिरकत की थी। उस दौरान आमिर अपने परिवार के साथ पूरे ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आए थे।
आपको बता दें कि आमिर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दंगल के बाकी कामों में व्यस्त हैं। पिछले ही दिनों दंगल का ट्रेलर भी आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्क का ट्रेलर देखते ही यह साफ हो गया कि फिल्म में लैंगिक असमानता की भावना को हटाने का प्रयास किया गया है।
करण जौहर की फिल्म में काम करना मेरा सपना है : उर्वशी रौतेला
फिल्म में लड़की और लड़के के बीच का अंतर दूर करने की कोशिश की गई है। फिल्म का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आमिर हमेशा की तरह इस बार भी हिट साबित होंगे। ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











