Birthday Special- होली के दिन पैदा हुए थे आमिर खान!

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर आमिर खान ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर फ्रीडा वन में एक प्रेस वार्ता रखी। इस प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान आमिर खान ने मीडिया को अपने घर पर बुलाया और उनके साथ मिलकर अपने अब तक के जीवन के सफर को लेकर बातचीत की। आमिर खान ने बताया कि वो होली के दिन ही जन्मे थे। आमिर ने कहा कि हर साल होली के आस पास ही उनका जन्मदिन आता है, हालांकि वो खुद होली नहीं खेलते लेकिन होली का त्योहार उन्हें बहुत पसंद है। लोगों को रंगो से खेलते देखना उन्हें बहुत पसंद है।

आमिर खान को इलेक्शन कमिशन ने कहा युवाओं को वोट करने के लिए प्रेरित करें।

49 साल के हो चुके आमिर खान पिछले कुछ सालों से मीडिया के साथ काफी फ्रेंडली हो गये हैं। हालांकि कुछ सालों पहले मीडिया से आमिर खान ने बात तक करनी बंद कर दी थी क्योंकि आमिर खान को लगा कि कुछ मीडिया वाले उनकी निजी जिंदगी और साथ ही उनके काम को लेकर निगेटिव ही लिख रहे हैं। आमिर खान ने उस वक्त मीडिया से बिल्कुल ही बात करनी बंद कर दी थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से आमिर खान फिर से मीडिया कर्मियों के करीब हो गये हैं। आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर 14 मार्च को मीडिया कर्मियों के साथ मिलकर कहा कि वो बहुत ही शुक्रगुजार हैं अपने दर्शकों का और अपने फैंस का कि वो लोग उन्हें इतना पसंद करते हैं।

साथ ही आमिर ने अपने शो सत्यमेव जयते को लेकर चल रहे निगेटिव केंपेन का बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें लेकर लोग क्या लिख रहे हैं। वो वही करेंगे जो उन्हें सही लगेगा। उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो हमेशा अपने दिल की ही सुनते हैं। आमिर ने पॉलिटिक्स के बारे में भी बात की और कहा कि लोगों को जाकर वोट जरुर करना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X