धूम 3 की शूटिंग के दौरान शतरंज खेलते थे आमिर-कैटरीना!

आमिर खान को शतंरज खेलने का बहुत शौक है। उनके इस शौक के बारे में इंडस्ट्री में हर किसी को पता है। लेकिन बॉलीवुड की बार्बी गर्ल यानी कैटरीना कैफ भी शतरंज खेलने की शौकीन हैं ये बहुत ही कम लोगों को पता थीं। आमिर खान और कैटरीना कैफ धूम 3 फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्सर सेट पर शतरंज खेलते हुए पाए गये। आमिर खान शतरंज खेलते हुए कैटरीना कैफ से फिल्म मेकिंग के बारे में बातें करते भी दिखे। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री इस वजह से इतनी सॉलिड है क्योंकि दोनों के शौक भी एक जैसे ही हैं। आमिर खान और कैटरीना कैफ दोनों धूम 3 में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं।

आमिर खान और कैटरीना कैफ धूम 3 को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। आमिर खान आदित्य चोपड़ा के मशवरे के मुताबिक धूम 3 को कम लेकिन बड़े पैमाने पर प्रमोट कर रहे हैं। वैसे भी सभी को पता है कि धूम एक ब्रांड है और लोगों को ये सीरीज बहुत पसंद है। तो फिल्म के प्रमोशन के लिए आदित्य और आमिर ने मिलकर कुछ नयी स्ट्रैटजी निकाली है। लेस इज मोर यानी कम ही ज्यादा है की सोच के साथ आदित्य चोपड़ा और आमिर खान मिलकर धूम 3 का प्रमोश कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ के साथ शूटिंग के दौरान जब आमिर को यो पता चला कि कैटरीना भी शतरंज की शौकीन हैं तो उन्हें ये जानकर खुशी हुई कि कोई है उनका साथ देने के लिए। कैटरीना कैफ के साथ आमिर ने सेट पर ही शतरंज खेलना शुरु कर दिया। इससे उनका मूड भी फ्रेश हो जाता है और दोनों आपस में फिल्म मेंकिंग और धूम 3 की शूटिंग को लेकर अपनी कुछ सलाह बातें भी शेयर कर लेते। आमिर और कैटरीना के बीच शतरंज खेलते खेलते अच्छी कैमिस्ट्री भी पैदा हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X