टाइम सर्वे में आमिर-कैटरीना की धूम, बनें नंबर 1
तो वहीं फिल्म में पहली बार पर्दे पर दिखे आमिर खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को भी दर्शकों ने दिल से पसंद किया और दोनों की फिर से साथ आने की उम्मीद लगा रखी है।
तो वहीं टाइम सेलेबेक्स वेबसाइट के सर्वे में दोनों सितारों को नंबर 1 पोजिशन हासिल हुई है। अभिनेताओं की लिस्ट में जहां आमिर खान हीरो नंबर वन बने हैं तो वहीं अभिनेत्रियों की लिस्ट में कैटरीना कैफ हिरोईन नंबर 1 बनी हैं।
Must See: आमिर-कैटरीना की तस्वीरें
आमिर खान ने नंबर वन की पोजिशन सलमान खान, शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन और शाहिद कपूर को हराकर हासिल की है। अमिर खान को इस सर्वे में 58.5 अंक मिले। इस सर्वें में नंबर दो पर रहे सलमान खान जिन्हें की 42 नंबर मिले तो नहीं नंबर 3 की पोजिशन मिली शाहरूख खान को जिन्हें कि 37 नंबर पर संतोष करना, नंबर 4 पर अमिताभ बच्चन 31 नंबर के साथ मौजूद हैं तो वहीं शाहिद भी इस लिस्ट में नबंर पांच पर विराजमान हैं उन्हें 30 अंक प्राप्त हुए।
जबकि हिरोईनों की लिस्ट में कैटरीना नंबर वन पर हैं उन्हें 59 नंबर मिले, नंबर 2 पर दीपिका पादुकोण 39 अंक के साथ रहीं तो तीसरा नंबर मिला सोनाक्षी सिन्हा को उन्हें 36 अंक प्राप्त हुए, नंबर चार पर रहीं करीना कपूर खान (35.5 अंक) तो पांचवा नंबर रहा पीसी चॉप्स यानी प्रियंका का जिन्हें 29.8 नंबर मिले।
इस सर्वे में अभिनेताओं, अभिनेत्रियों की फिल्मों की सफलता-असफलता और उनसे जुड़ी न्यूज के मद्देनजर लोगों से बात की गयी और उसी आधार पर उन्हें नंबर दिये गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications












