THUGS OF HINDOSTAN...आमिर और कैट लगाएंगे फिर से ठुमका..प्रभु देवा दे रहे है ट्रेनिंग
आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सेट से एक और खबर आ रही है। इस समय आमिर खान और कैटरीना कैफ फिर से एक सॉग में नजर आने वाले है। इसके लिए तो इन दोनो ने प्रैक्टिस तक शुरु कर दी है।
आपको बता दें कि इसके लिए आमिर और कैट प्रभु देवा से ट्रेनिंग ले रहे। इस बात का खुलासा खुद कैटरीना कैफ ने इस्टाग्राम में फोटो शेयर करके किया है। कैटरीना कैफ ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो आमिर और प्रभु देवा के साथ डांस प्रैक्टिस रुम में दिख रही है।

मिस्टर पर्फेक्सनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान अपने काम को बरीकी से अंजाम देते है। यही कारण है कि प्रभु देवा साथ मिलकर आमिर काफी मेहनत कर रहे है।
फिल्म में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ नजर आएंगी। अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि फिल्म इस साल 7 नवंबर को रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications