ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में तीनों सुपरस्टार्स का धमाकेदार 'जंगल डांस'- करोड़ों का बजट
रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में जंगल डांस करते दिखेंगे। यह फिल्म का सबसे लंबा गाना होगा, जिसे काफी बड़े स्तर पर शूट किया गया है। इस गाने के लिए सभी स्टार्स ने जीतोड़ कर महीनों तक ट्रेनिंग की है। यह गाना फिल्म की थीम से जुड़ा होगा और कहानी में नया मोड़ लाएगा।
वरूण धवन की सुई धागा- 5 दिनों में 50 करोड़ का शानदार कलेक्शन
फिल्म के फर्स्ट लुक से लेकर ट्रेलर रिलीज तक.. सब यही मान रहे हैं कि फिल्म में कैटरीना कैफ सिर्फ गानों में ही नजर आएंगी। जबकि आमिर, अमिताभ बच्चन और फातिमा एक्शन का जिम्मा संभालेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, कैट जहां फिल्म में कुछ सोलो गानों में नजर आएंगी.. वहीं, फिल्म में एक जंगल डांस भी शामिल किया गया है, जहां तीनों सुपरस्टार्स साथ में डांस करते नजर आएंगे।

इस गाने के लिए करोंड़ो का सेट लगाया गया है। चूंकि फिल्म ठग्स की कहानी कहती है, एक्शन- एडवेंचर है.. और 18वीं सदी की कहानी है.. इसमें लोकल टच दिया गया है। यह एक नाटक की तरह होगा। सूत्र के अनुसार, यह गाना फिल्म के लिए टर्निंग प्वाइंट होगा। हिंदी सिनेमा में यह आज तक का सबसे कबायली (tribal) डांस होगा।


Click it and Unblock the Notifications