रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार से रानी - आमिर की हंसती तस्वीरें वायरल
रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर की सुबह पांच बजे 87 साल की उम्र में निधन हो गया। इसी के साथ राज कपूर के खानदान की एक और पीढ़ी खत्म हो गई। पूरा बॉलीवुड उनके जाने से शोकाकुल था। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड का हर सदस्य पहुंचा और इस दौरान कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुईं जिनका किसी को अंदाज़ा नहीं था।
दरअसल, रानी मुखर्जी, करण जौहर, आमिर खान, अयान मुखर्जी, सभी इस परिवार के काफी करीब हैं। अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हंसती खिलखिलाती तस्वीरें देख सबको थोड़ा दुख हुआ। एक वीडियो भी वायरल हुआ जहां ये सब खड़े होकर कोई पंचायत कर रहे हैं और उस पर मज़े लेकर हंस रहे हैं।

अब अगर ये भी माना जाए कि सब काफी समय बाद मिले थे तब भी ये कोई जगह और माहौल नहीं था हंसकर खिलखिलाने का और यही बात ट्विटर पर लोगों ने कड़े शब्दों में कही।


Click it and Unblock the Notifications











