जानिये कैसे संजो कर रखते हैं आमिर अपने रिश्ते
आमिर खान ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किये हैं। आमिर खान ने इस खास मौके पर अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसी बातों को शेयर किया जिनके बार में आज भी कोई नहीं जानता। आमिर खान ने बताया कि किस तरह से वो अपनी जिंदगी में अपने रिश्तों को संभाल कर रखते हैं। आमिर खान ने उन दिनों का भी जिक्र किया जब उन्होंने कुछ सालों तक मीडिया से दूरी बना ली थी क्योंकि उन्हें लगा था कि मीडिया उन्हें गलत समझ रही है और उन्हें पसंद नहीं करती। अपने 25 साल पूरे होने का जश्न आमिर खान ने जूही चावला और अपनी पहली फिल्म कयामत से कयामत तक की टीम के साथ मनाया। आमिर खान के साथ उनके भांजे और एक्टर इमरान खान सहित आमिर का पूरा परिवार इस जश्न में शामिल हुआ।
आमिर खान ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि तारे जमीन पर फिल्म की रिलीज से पहले आमिर खान ने प्रेस से कुछ सालों के लिए दूरियां बढ़ा ली थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि मीडिया वाले उन्हें गलत समझते हैं और उनकी इज्जत नहीं करते। फिर तारे जमीन पर फिल्म के दौरान उन्होंने एक डॉक्टर से बात की जो बच्चों की साइकोलोजी से काफी परिचित था। आमिर ने उस डॉक्टर से पूछा कि बच्चों को कौन सी चार चीजें चाहिए होती हैं एक अच्छा इंसान बनने के लिए। डॉक्टर ने बताया कि बच्चों को जो चार चीजें चाहिए होती हैं उनमें पहली चीज है भरोसा यानी कि आपको उनपर विश्वास रखना चाहिए। इसके अलावा बच्चों को प्यार, सम्मान और फ्रीडम की जरुरत होती है।
आमिर ने आगे बताया कि डॉक्टर द्वारा बतायी गयी इऩ चारों चीजों को मैंने अपने बिगड़े हुए रिश्तों को देना शुरु किया और मेरे रिश्ते भी सुधर गये। आज आमिर अपनी जिंदगी में जितना सफल हैं उसका श्रेय उनके रिश्तों को भी जाता है जिन्हें उन्होंने इन चारों चीजों को देकर संभाला है। आइये जानते हैं आमिर ने अपनी जिंदगी का इतना बड़ा दिन किस तरह से सेलिब्रेट किया।


Click it and Unblock the Notifications











