आमिर ने ट्विटर पर खाता खोला

By Neha Nautiyal

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने आज यानी 1 जुलाई को ट्विटर पर खाता खोल लिया और ट्विटर से जुड़ने के दो घंटे के अंदर ही उनके 47,019 फैन भी उन से जुड़ गए।

'बिग बी' से भी आगे

आमिर को ट्विटर से जुड़ने का न्यौता बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने दिया था जो खुद सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे ट्विटर और ब्लॉग पर बेहद सक्रिय रहते हैं। जब खुद अमिताभ ट्विटर से जुड़े थे तो पहले दिन उनके प्रशंसकों की संख्या 37,500 थी। तो ट्विटर पर पहले दिन के परफोर्मेंस के हिसाब से फैन्स के मामले में आमिर अमिताभ से आगे निकल गए हैं।

'टेस्टिंग: आमिर'

आमिर ने ट्विटर पर अपना पहला संदेश 'टेस्टिंग: आमिर' लिखा था और आज सुबह उन्होंने अपने प्रशंसकों को दिए पहले संदेश में लिखा, "भला गर्दिश फलक की चैन देती है किसे इंशा, गनीमत है कि हम सूरत यहां दो-चार बैठे हैं। खासकर आपके लिए। गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। आपके लिए प्यार। आमिर।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X