'स्‍वच्‍छ भारत अभियान' में साथ-साथ नजर आये आमिर-मोदी

आज से देश में पीएम मोदी की अगुवाई में 'स्‍वच्‍छ भारत अभियान' की शुरुआत हुई है। आज देश के पीएम मोदी ने दिल्ली की बाल्मिकी बस्ती में झाड़ू लगाकर इस अभियान को गति दी। इसके बाद पीएम मोदी राजपथ पहुंचे जहां उनके साथ अभिनेता आमिर खान भी नजर आये।

आमिर खान ने भी देश के 'स्‍वच्‍छ भारत अभियान' की शुरूआत का स्वागत करते हुए कहा है कि यह वाकई में एक सराहनीय कदम है जिसका स्वागत करना चाहिए। आमिर खान ने कहा कि वो इस अभियान में देश के साथ है और वाकई में इस अभियान के जरिये वो दिन दूर नहीं जब हम भारत को एक स्वच्छ और सुंदर भारत बना पायेंगे।

मोदी के काफिले से पहले ही अभिनेता आमिर खान राजपथ पहुंच चुके थे। स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि देश को साफ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ सफाई कर्मचारी की नहीं है। उन्होंने कहा, "क्या आम लोगों की इसमें कोई भूमिका नहीं होती? हमें अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत है।"

मोदी ने इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए तय किए गए पांच साल का उल्लेख करते हुए कहा, "पहली की बनी हुई मानसिकता में बदलाव लाने में समय लगेगा। यह कठिन काम है। लेकिन हमारे पास पांच साल हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "यह सिर्फ मोदी के लिए नहीं है, बल्किदेश की 1.2 अरब जनता के लिए है..यह पूरी जनता की जिम्मेदारी है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X