'पीके' और '3 इडियट्स' के बाद आमिर खान ने फिर मिलाया राजकुमार हिरानी से हाथ? बनेगी ये बायोपिक!

सुपरस्टार आमिर खान की फिल्में पीके और 3 इडियट्स भला किसको पसंद नहीं है। ये वो फिल्में हैं जिनको लोग हर बार देख सकते हैं लेकिन किसी का मन नहीं भर सकता है। इस फिल्म के पीछे कौन है? सभी जानते हैं कि इन ब्लॉकस्टर फिल्मों को बनाने वाले का नाम राजकुमार हिरानी है जो कि काफी जल्दी डंकी बनाने वाले हैं।
अगर आपसे ये कहा जाए कि सुपरस्टार आमिर खान के साथ एक बार फिर से राजकुमार हिरानी की जोड़ी बन गई है ता आपका क्या रिएक्शन होगा? हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो ये खबर पूरी तरह सच है और आमिर खान काफी जल्दी तीसरे प्रोजेक्ट में राजकुमार हिरानी के साथ नजर आने वाले हैं।
हालांकि ये फिल्म पीके या फिर 3 इडियट्स की तरह किसी मनगढ़ंत कहानी पर आधारित नहीं होगी बल्कि ये एक बायोपिक होगी। इस कहानी को आमिर खान को सुनाया गया था और उनको कहानी काफी पसंद आयी है। ऐसी खबरें हैं इसपर काम करने के लिए सुपरस्टार राजी हो गए हैं और काफी जल्दी फिल्म फ्लोर पर आएगी।
डंकी को लेकर बिजी हैं राजकुमार हिरानी
सभी जानते हैं कि शाहरुख खान के साथ राजकुमार हिरानी एक फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम डंकी है और इस फिल्म की शूटिंग लगातार हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज के बाद आमिर खान के साथ राजकुमार हिरानी फिल्म पर काम करना शुरु करेंगे। आमिर खान की बात करें तो उनको आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। फिलहाल वो फिल्मों से ब्रेक ले चुके हैं और कुछ अच्छा तलाश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications