आमिर ने जिया को सराहा
लंदन में पली बढ़ी अभिनेत्री जिया खान ने कहा है कि फिल्म 'गजनी' में अभिनय के लिए उन्हें सहयोगी कलाकार आमिर खान से जीवन में अब तक की सबसे अच्छी सराहना प्राप्त हुई है।
वर्ष 2007 में प्रदर्शित हुई रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'नि:शब्द' में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ प्रमुख भूमिका निभाने के बाद उन्हें बॉलीवुड में प्रसिद्धि प्राप्त हुई थी।
जिया ने बताया, "आमिर ने मेरी मां से कहा कि फिल्म 'गजनी' में मुझे मेरी प्रतिभा के बल पर काम करने का मौका दिया गया। आमिर जैसे बेहतरीन कलाकार द्वारा मुझे प्रतिभाशाली कहना अब तक मिली सबसे अच्छी सराहना है।" उन्होंने कहा कि इस फिल्म में अभिनय का मौका मिलना उनके लिए यादगार लम्हा है।
इस फिल्म के 25 दिसम्बर को रीलिज होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications