आमिर खान बन गये अन्ना हजारे के लकी चार्म!

आमिर ने तहे दिल से अन्ना से गुजारिश की थी अन्ना जी आपकी देश को बहुत ज्यादा जरूरत है इसलिए आप अपना अनशन प्लीज समाप्त कर दीजिये। शायद ये आमिर खान के शुभ कदम ही थे कि सरकार और अन्ना टीम के बीच एक राय बनती नजर आयी और आमिर के आने के बाद ही सरकार संसद में प्रस्ताव लाने के लिए राजी हो गई।
अब आप कहेगें कि ये तो अन्ना और अन्ना टीम की मेहनत है और उन लाखों-करोड़ो लोगों की दुआओं और तपस्या का फल है कि 12 दिनों के अनशन का कुछ तो परिणाम निकला लेकिन कहने वाले तो ये ही कह रहे है आमिर खान अन्ना के लिए लकी साबित हुए, शायद आमिर पहले आ जाते तो अन्ना को यूं 12 दिन अनशन ना करना पड़ता। आमिर ने अन्ना और देश के लिए अपनी मशहूर फिल्म लगान.. का लोकप्रिय गीत..मितवा..सुन मितवा... गाकर रामलीला मैदान में लोगों का हौसला भी बढ़ाया था।


Click it and Unblock the Notifications











