रणबीर कपूर की जग्गा जासूस नहीं देख पाने के कारण दुखी हैं ये सुपरस्टार
जग्गा जासूस शुक्रवार को रिलीज हुई है।फिल्म को लेकर काफी मिली जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं लेकिन ऐसे सुपरस्टार ऐसे हैं जो इन दिनों जग्गा जासूस को लेकर काफी दुखी हैं।जी हां हम बात कर रहे हैं आमिर खान जिन्हें रणबीर कपूर की जग्गा जासूस नहीं देख पाने का मलाल है। आमिर खान ने ये बात फेसबुक पर शुक्रवार को कहा।
[IIFA 2017- सलमान सबसे हैंडसम तो इन स्टार्स ने फिर चुराई लाइमलाइट..तस्वीरें! ]
आमिर खान ने कहा कि "मैं दुखी हूं कि मैं देश में नहीं हूं और इस वजह से जग्गा जासूस नहीं देख पा रहा हूं। उम्मीद है कि फिल्म काफी समय तक कमाल दिखाएगी।" आमिर खान की बातों से तो ऐसा ही लग रहा है कि वो भारत में आते ही सबसे पहले जग्गा जासूस देखेंगे।

आपको बता दें कि आमिर खान इन दिनों ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग की वजह से माल्टा में हैं। रणबीर कपूर की जग्गा जासूस को लोग खासकर बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं। भले फिल्म काफी समय बाद रिलीज हो रही हो लेकिन फिल्म में की मेहनत साफ नजर आ रही है।
Recommended Video

आमिर खान की फिल्म पीके में रणबीर कपूर गेस्ट अपीयरेंस भी दे चुके हैं।आमिर पहले भी कई बार रणबीर कपूर की तारीफ कर चुके हैं और रणबीर कपूर हमेशा ये बात कुबूल करते हैं कि बुरे समय में भी आमिर खान ने उनकी हौसला अफजाई की।


Click it and Unblock the Notifications