आमिर खान: मुझे टिकट की कीमतों के बारे में नही पता, मैं चाहता हूं फिल्म सभी लोग देखें
आमिर खान इस समय फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर काफी ज्यादा बिजी है और प्रमोशन का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहें है। गौरतलब है कि फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही है और फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें है। बता दें कि हाल ही में आमिर खान फिल्म की टिकट को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जो कि खबरों में छा गया। गौरतलब है कि उनसे जब टिकटों की कीमत के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि सच में उनको कोई भी आइडिया नहीं है कि ठग्स की टिकट्स कितनी मंहगी है।
उनका कहना कि वो हमेशा से यही चाहते है कि टिकटें सस्ती ही रहें ताकि हर इकॉनिमी क्लास के लोग फिल्म को थिएटर्स में एंजॉय कर सकें। बता दें कि आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की टिकेट्स काफी मंहगी और उन्होने संजू को भी पीछे छोड़ दिया है।

मल्टीप्लेक्स की बात करें तो इनकी कीमत 400 से शुरु होकर 1200 तक जाती है तो वहीं सिंगल स्क्रीन में 200 तक की टिकट्स बिक रहीं है। बता दें कि आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख इस फिल्म से लोगों के बीच धमाका करने आ रहें है।
इस फिल्म की खासियत ये भी है कि पहली बार आमिर खान और बिग बी एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म के लिए टिकट्स की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और फिल्म के पास एक लंबा वीकेंड है।


Click it and Unblock the Notifications