ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए NERVOUS हुए आमिर खान, दीवाली पर निकल ना जाए दीवाला!
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 8 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है और फिल्म को लेकर आमिर खान काफी ज़्यादा चिंता में हैं। इस समय उनकी चिंता चरम पर है क्योंकि आमिर को शक हो रहा है कि दर्शक फिल्म में उनके किरदार को स्वीकार कर पाएंगे नहीं। गौरतलब है कि फिल्म विशुद्ध कॉमर्शियल सिनेमा है।
वहीं आमिर का कहना है कि पिछले कुछ सालों से उनकी छवि, सामाजिक संदेश देने वाले इंसान की बन चुकी हैं। लेकिन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में उनका किरदार उनकी इस छवि के बिलकुल विपरीत है। आमिर का कहना है कि रंगीला के बाद, अगर उन्होंने कोई किरदार पूरा इंजॉय किया तो वो फिरंगी है लेकिन पता नहीं दर्शकों को फिरंगी पसंद आएगा कि नहीं।

गौरतलब है कि आमिर की ज़्यादातर फिल्में सरफरोश, तारे ज़मीन पर, 3 इडियट्स, पीके, दंगल, एक सामाजिक संदेश लेकर आई हैं। ऐसे में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में दर्शक उन्हें नकार ना दें, इस बात से आमिर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि वो सुबह 6 बजे तक जगे रहते हैं और अपने दोस्तों को परेशान करते हैं।
अमिताभ बच्चन ने उन्हें ऑफर दिया कि वो सुबह देर तक जगे रहते हैं तो अगर आमिर चाहें तो कभी भी उनसे मिलने आ सकते हैं। आमिर ने कॉफी विद करण में ये खुलासा किया कि अमित जी को ये नहीं पता कि मैं उनकी सलाह को सच में मान लूंगा और उनके घर पहुंच जाउंगा।
वैसे भी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के ट्रेलर को लोगों ने ज़्यादा तवज्जो नहीं दी है। ऐसे में आमिर खान की चिंता जायज़ है। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्रैश हुई तो बॉलीवुड को काफी नुकसान होगा। वैसे जानिए किन किन फिल्मों का दीवाली पर निकल चुका है दीवाला -


Click it and Unblock the Notifications