आमिर जैसे सुपरस्टार 'सर्किट' का रोल नहीं कर सकते: अरशद वारसी
मुन्नाभाई सीरिज ने जितनी लोकप्रियता बटोरी, उतना ही लोकप्रिय हुआ सर्किट का किरदार। सर्किट के रोल में अरशद वारसी ने शानदार अभिनय कर उस किरदार को काफी अहम बना दिया है। शायद ही अरशद के बिना हम मुन्नाभाई की कल्पना कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें, हाल ही में आमिर खान ने बयान दिया था कि वो मुन्नाभाई में सर्किट का रोल करना चाहते हैं।
आमिर के बयान से किसी और को फर्क पड़ा हो या पड़ा हो, लेकिन असली सर्किट अरशद ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। अरशद वारसी ने कहा कि आमिर सर्किट का रोल कतई नहीं कर पाएंगे। अरशद ने कहा, "मुझे लगता है कि आमिर ने ज़रूर मज़ाक किया होगा। सर्किट का रोल निभाने के लिए वो बहुत बड़े हैं।आमिर जैसे सुपरस्टार के लिए वो रोल नहीं है।"
गौरतलब है कि, निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने मुन्नाभाई सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म शुरू करने का एलान किया है। फिलहाल, यह फिल्म संजय दत्त के जेल जाने की वजह से रुकी हुई है। लिहाजा, संजय के जेल से निकलने के बाद ही फिल्म शुरू होगी।
आपको बता दें, साल 2003 में आई मुन्नाभाई एमबीबीएस और 2006 में आई लगे रहे मुन्नाभाई सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इन दोनों फिल्मों को दर्शकों का काफी बेहतरीन रिस्पॉस मिला था। पहले पार्ट से जहां जादू की झप्पी लोकप्रिय हुई थी, तो दूसरे पार्ट में गांधीगिरी लोगों के जुबान पर चढ़ गई थी। इन दोनों फ़िल्मों का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।


Click it and Unblock the Notifications












