बॉलीवुड में केवल एक ही एक्टर है जिसके अंदर DARING है, वो है आमिर खान - विशाल भारद्वाज
बॉलीवुड में फिल्ममेकर्स की एक शिकायत हमेशा रहती है। वो ये है कि एक एक्टर जैसे ही स्टार बन जाता है वो चैलेंज वाले रोल लेना बंद कर देता है। और अब इस समस्या पर खुलकर बोले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज। विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा को हाल ही में काफी प्रशंसा मिली। एक्टर्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है।
विशाल भारद्वाज का कहना है कि भले ही आज कल सुपरस्टार अब लीक से हटकर फिल्में करना शुरू कर चुके हैं लेकिन केवल आमिर खान हैं जिनके अंदर रिस्क उठाने की हिम्मत है। उन्होंने दंगल में दो जवान बेटियों का किरदार निभाया। जो कि उनकी उम्र के लिहाज़ से सही था। और कोई ऐसा नहीं कर सकता।

विशाल भारद्वाज ने आगे बताया - " मैं सुपरस्टार्स के साथ काम करना चाहता हूं। मैं उन्हें अप्रोच भी करता हूं। अगर किसी ने कोई रिस्पॉन्स दिया होता तो वो मेरी किसी फिल्म का हिस्सा होते। लेकिन वो नहीं दिखाई दे रहे हैं। हमेशा एक सही विषय पर फिल्म होना ज़रूरी होता है।"
बात की जाए आमिर खान, तो ये तो वाकई मानना पड़ेगा कि अपने पूरे करियर में जितने रिस्क आमिर खान उठा चुके हैं, उतना कोई बमुश्किल उठाता है। उन्होंने करियर के शुरूआती दिनों में राख और होली जैसी फिल्में की हैं। वहीं आमिर ने सरफरोश और ग़ुलाम जैसी फिल्में भी की हैं।
उनके करियर में एक रंग दे बसंती है तो एक तारे ज़मीन पर भी है। आमिर खान के पास 3 इडियट्स जैसी पूरी कॉमर्शियल लेकिन सामाजिक फिल्म है तो गजिनी जैसी कॉमर्शियल मसाला एक्शन फिल्म भी। और शानदार बात ये है कि इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की है।
वैसे हाल फिलहाल में कई ऐसे एक्टर हैं जो या तो रिस्क उठा चुके हैं या उठाने वाले हैं -


Click it and Unblock the Notifications
