आमिर की कुछ इस अंदाज़ में की करण ने तारीफ

करण जौहर ने कहा कि इस इंडस्ट्री में आमिर खान जितना इंटेलिजेंट इंसान कोई नहीं है।

By Shivani Verma

बॉलीवुड में आमिर खान एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी तारीफ हर कोई करता है। यूहीं नहीं इन्हें मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट कहा जाता। करण जौहर ने भी आमिर खान की जमकर तारीफ की है। करण जौहर ने कहा कि इस इंडस्ट्री में आमिर खान जितना इंटेलिजेंट इंसान कोई नहीं है।

aamir-khan-is-the-most-intelligent-actor-india-says-karan-johar

करण ने कहा कि जिस तरह का विषय उन्होंने फिल्मों के लिए चुना, चाहे वो तारे ज़मीन पर हो, रंग दे बसंती हो, लगान हो, दिल चाहता है हो या दंगल हो..इससे सिनेमा को नई आवाज़ मिली है।

करण ने कहा कि 'आमिर अच्छे विषयों को चुनते हैं, उन्होंने मुख्यधारा की फिल्मों को नई पहचान दी है। आमिर के कारण ही सिनेमाजगत में देख पाए हैं कि पिंक, कपूर एंड सन्स और नीरजा जैसी फिल्में बनाई गई हैं।

#GadarDhamal: सनी देओल एक और हीरोइनें 10...बढ़िया है!

करण ने कहा कि 'इस समय 'दंगल' की सक्सेस को देखकर हर निर्माता यही सोच रहा होगा कि काश मैं 'दंगल' का प्रड्यूसर होता। करण ने कहा कि दंगल फिल्म मैंने रिलीज़ होने के दो महीने पहले देखी थी, मैं तभी समझ गया था कि ये बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक शामिल होने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X