'बुढ़ापे में छमिया लेकर घूम रहा है, लव जिहाद का गुरु है आमिर खान..' नाजिया इलाही खान ने के वीडियो से मचा बवाल!

Nazia Elahi said Aamir Khan Love Jihadi- आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में लोगों को बताया था। कहा जा रहा है कि आमिर खान काफी जल्दी तीसरी शादी करने वाले हैं। इसके पहले उन्होने रीना दत्ता और फिर किरण राव को अपना हमसफर बनाया था।
लेकिन अब आमिर खान बीजेपी की कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान के द्वारा काफी खरी खोटी सुनाई गई है। इस दौरान वो आमिर खान की तुलना छांगुर बाबा से कर रही थीं।
उनका कहना है कि आमिर खान भी लव जिहादी हैं और लगातार हिंदू लड़कियों से शादी करते हैं। इसके अलावा उन्होने शाहरुख खान को भी नहीं छोड़ा और कई तरह के आरोप लगाए। उनका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
लव जिहादी है आमिर खान?
नाजिया इलाही खान इस दौरान किसी इंटरव्यू पर बात कर रही थीं। उन्होने कहा, ''आप आमिर खान की बात क्यों नहीं कर रही हैं, वो भी तो लव जिहाद का गुरु है। पहली हिंदू बीवी तलाक दिया, दूसरी हिंदू बीवी तलाक दिया, अब तीसरी जो बुढ़ापे में छमिया लेकर घूम रहा है वो भी हिंदू ही है इस बुढ़ापे में। आप सैफ अली खान को क्यों नहीं कह रहे कि छांगुर बाबा 2.0 है ये, वो भी तो वही कर रहा है। हिंदू बेटी के पेट से तैमूर पैदा करते मुझे और आपको चिढ़ा रहा है। शाहरुख खान जो कि इतना बड़ा बादशाह खान है, जो मुसलमान लड़कियां स्ट्रगल करती हैं बॉलीवुड में उनको क्यों नहीं आगे बढ़ा दे लेकिन नहीं बढ़ाता है क्योंकि वो गौरी में ही ज्यादा व्यस्त है। क्योंकि टारगेट हिंदू लड़कियों को करके इस्लाम का परचम लहराना है।'' नाजिया इलाही खान का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। वो अक्सर इस तरह के वीडियो का हिस्सा बनती हैं।
हालांकि देखने वाली बाद होगी कि आमिर खान का रिएक्शन इस वीडियो पर आता है या नहीं। वो फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी बिजी रहते हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











