फेसबुक के किंग खान बने आमिर खान

By Neha Nautiyal

Aamir Khan has highest fans on facebook page
आमिर खान सिर्फ बॉलीवुड के ही किंग नहीं हैं बल्कि वो फेसबुक के भी किंग खान है। जी हां, सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर उनके 29 लाख चाहने वाले हैं। यहां तक कि आमिर की फैन लिस्ट में आमिर के अच्छे दोस्त और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी शामिल हैं।

वैसे सलमान खान के फैन्स की भी कमी नहीं है ना फिल्म इंडस्ट्री मे और ना ही सोशल नेटवर्किंग साइट में। फेसबुक में आमिर खान के बाद जिस बॉलीवुड स्टार के सबसे ज्यादा फैन हैं वो है सलमान खान। सलमान के 23 लाख फैन फेसबुक में मौजूद हैं। आमिर और सलमान का अंदाज अपना-अपना है लेकिन फेसबुक पर पूरे बॉलीवुड के ये ही दो सितारे लोगों के चहेते बने हुए हैं। पूरी दुनिया में फेसबुक के 50 करोड़ से ज्यादा अपभोक्ता हैं।

आमिर खान फेसबुक के जरिए अपने फैन्स के साथ बातचीत भी करते हैं और इस प्लेटफार्म का पूरा इस्तेमाल व्यावसायिक तौर पर भी करते हैं। वो फिलहाल फेसबुक पर अपनी अगली फिल्म डेली बेली के प्रचार में जुटे हैं। वैसे सलमान भी किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'रेडी' का गाना 'कैरेक्टर ढीला' फेसबुक पर पोस्ट किया। ये गाना आजकल सलमान के चाहने वालों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

फेसबुक पर इस गाने को हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और अपनी टिप्पणियां की हैं। फेसबुक की इस लिस्ट में हॉट बेब प्रियंका चोपड़ा तीसरे पायदान पर हैं जिनके 20 लाख चाहने वाले हैं। प्रियंका भी फेसबुक के जरिए अकसर अपने फैंस से मुखातिब होती रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X