2020 में शुरु होगी गुलशन कुमार बॉयोपिक 'मुगल'- हीरो भी फाइनल, जल्द होगी घोषणा
भूषण कुमार की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'मुगल' एक बार फिर खबरों में है। मीडिया से बात करते हुए भूषण कुमार ने खुलासा किया कि फिल्म की टीम ने मेनलीड एक्टर फाइनल कर लिया है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। आमिर खान बतौर को- प्रोड्यूसर अभी भी फिल्म से जुड़े हैं और फिल्म 2020 में फ्लोर पर चली जाएगी। जबकि 2021 में फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा, यह फिल्म हमारे लिए बहुत ही अहम और बहुत इमोशनल है, लिहाजा, हम इसमें समय ले रहे हैं। हम इस फिल्म को बेस्ट बनाना चाहते हैं। मेरे लिए ये एक कमर्शियल फिल्म नहीं है इसीलिए मैं जल्दी में नहीं हूं। हम फिल्म का अभिनेता जल्द ही अनाउंस करेंगे। फिल्म के कलाकार को इस किरदार को तैयार करने के लिए 7-8 महीने का वक्त लगेगा। यह फिल्म साल 2020 में ही शुरू हो पाएगी।

बता दें, गुलशन कुमार बॉयोपिक के लिए पहले अक्षय कुमार को फाइनल किया गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद फिल्म से आमिर खान जुड़ गए। लेकिन फिर फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर मीटू अभियान में फंस गए और आमिर खान ने फिल्म से हाथ पीछे लिए।


Click it and Unblock the Notifications











