सरफरोश 2: जॉन अब्राहम बोले, आमिर खान की फिल्म का सीक्वल करना मेरे लिए गर्व की बात है
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म सरफरोश तो आपने बिल्कुल देखी होगी और आपको फिल्म काफी पसंद भी आई होगी। इस फिल्म में एसीपी अजय सिंह राथौड़ के किरदार में आमिर खान ने खूब तारीफें बटोरी थीं। बता दें कि इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है और इस रोल को निभाने के लिए जॉन अब्राहम सामने आए है। जी हां ये बात सच है कि इस फिल्म में जॉन नजर आने वाले है। जॉन का कहना है कि आमिर खान उन अभिनेताओं में से है जिनको मैं काफी ज्यादा पसंद करता हूं और फॉलो भी करता हूं।
इस फिल्म को लेकर वो काफी ज्यादा उत्साहित है और वो खुश है कि उनको इतने बड़े सुपरस्टार की फिल्म का सीक्वल मिला है। कुछ समय पहले फिल्म के सीक्वल को लेकर आमिर खान ने कहा था कि..

सरफरोश मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं। यदि सरफरोश का सीक्वल बनाया जाएगा तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी। मैं खुद एसीपी राथौड़ का किरदार पर्दे पे लाना चाहूंगा।
अभिनेता जॉन अब्राहम कि हालिया रिलीज की बात करें तो परमाणु और सत्यमेव जयते ने काफी अच्छा बिजनेस किया है जिसको लेकर वो काफी ज्यादा खुश है।
इसके अलावा वो फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर की शूटिंग में काफी बिजी है लेकिन वो खुद को सरफरोश 2 के लिए रोक नहीं पा रहे है और चाह रहे है कि वो कब इस फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे।
कुछ ही दिनों पहले सरफरोश के निर्देशक जॉन मैथ्यू ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे सरफरोश के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। इस फिल्म की कहानी देश की नक्सल समस्या पर आधारित होगी।


Click it and Unblock the Notifications












