..................... Aamir Khan is shaken with Thugs of Hindostan failure, puts all the films on hold - Hindi Filmibeat

आमिर खान झेल नहीं पाए ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होने का झटका, 13 साल बाद मिली है फ्लॉप फिल्म

आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होने का झटका बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। और यही कारण है कि उन्होंने अपनी आने वाली सारी फिल्में अटका दी है। दरअसल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होने के बाद अब आमिर खान अपने आने वाले सारे प्रोजेक्ट बहुत ही सोच समझकर साइन करना चाह रहे हैं।

आमिर खान के इस झटके का सीधा असर पड़ा है धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने वाली ओशो बायोपिक पर। करण जौहर के लिए इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे कपूर एंड सन्स फेम शकुन बत्रा। फिल्म में आमिर खान ओशो का किरदार निभाने वाले थे वहीं आलिया भट्ट को मां आनंद शीला के रोल के लिए चुना गया था।

aamir-khan-is-shaken-with-thugs-hindostan-failure-puts-all-the-films-on-hold

हालांकि प्रोजेक्ट अपने शुरूआती स्टेज में था लेकिन फिलहाल आमिर ने सारे प्रोजेक्ट्स में काम करना बिल्कुल ही बंद कर दिया है। आमिर का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट था उनकी वेब सीरीज़ महाभारत जिसे सात पार्ट में बनाया जा रहा था और जो हाल ही में गलती से कंफर्म कर दी गई थी।

ऐसे में ये तो तय हो चुका है कि 2019 में आमिर खान परदे पर नहीं दिखाई देने वाले हैं। उनका अगला प्रोजेक्ट, क्या होगा और कैसे होगा, इसके लिए फिलहाल उनके ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के झटके से बाहर निकलने का इंतज़ार करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X