'धूम 3' में ट्विस्ट: आमिर खान का डबल रोल, एक नायक एक खलनायक
साल 2013 की बहुप्रतिक्षित फिल्म में से एक है अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' जो कि क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगा रखे हैं लेकिन रिलीज से पहले इस फिल्म का एक सीक्रेट लीक हो गया है और वह यह है कि फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान का डबल रोल है।
जिसके बारे में सस्पेंस फिल्म के क्लाइमेक्स पर खुलेगा। आमिर का एक किरदार नायक का रोल प्ले करेगा और दूसरा रोल खलनायक का। सुनने में आया है कि यह ट्विस्ट फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा की देन है। अगर ऐसा होता है तो 25 साल के फिल्मी करियर में आमिर खान पहली बार पर्दे पर डबल रोल प्ले करेंगे वो भी निगेटिव शेड्स के साथ।
मालूम हो कि फिल्म की रिलीज से पहले ही आमिर की इस फिल्म को लेकर काफी बड़े-बड़े दावे किये गये हैं। कहा जा रहा था कि आमिर खान ने कहा कि उनकी फिल्म धूम 3 को रिलीज तो होने दो फिर देखना कि वह कैसे शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ती है जिसने आमिर की ही फिल्म 3 इडियट्स का रिकार्ड तोड़ा है।
लेकिन आमिर खान का कहना है कि मुझे किसी के रिकॉर्ड तोड़ने में दिलचस्पी नहीं है। मैं कलाकार हूं और मेरे दर्शकों के मनोरंजन, उन्हें एक अच्छा समय देने और भावनात्मक रूप से संतुष्ट करने से मुझे ऊंचाई मिलेगी।" मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है। मुझे अपने दर्शकों को आश्चर्यचकित करना अच्छा लगता है।"
आगे की खबर स्लाइड में...


Click it and Unblock the Notifications