Aamir Khan: 'गजनी 2' की तैयारी कर रहे हैं आमिर खान! उम्मीद से पहले ही होगी सुपरस्टार की कमबैक

aamir-khan-is-preparing-for-ghajini-2-superstar-comeback-will-be-earlier-than-expected

Aamir Khan's comeback: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद घोषणा की थी कि वो अभिनय से ब्रेक लेंगे। उनके इस फैसले से फैंस को काफी हैरानी भी हुई और निराशा भी। आमिर ने इस बात का जिक्र नहीं किया था वो कितना लंबा ब्रेक लेने वाले हैं। बहरहाल, फैंस के लिए अच्छी खबर है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट उम्मीद से पहले ही वापसी कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स आ रही हैं कि आमिर, अपनी साल 2008 में आई फिल्म 'गजनी' के दूसरे पार्ट पर काम करने वाले हैं। बीते दिनों आमिर खान हैदराबाद गए थे, जहां उन्होंने गजिनी सीक्वल को लेकर तेलुगु प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद से मुलाकात की है।

तीन- चार फिल्मों पर चल रही है बात

खबरें ये भी आ रही हैं कि सिर्फ गजिनी 2 ही नहीं, बल्कि आमिर निर्माता अल्लू अरविंद के साथ मिलकर चार-पांच प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते हैं। तीन महीने में एक्टर और निर्माता ने दूसरी बार मुलकात की है। 'गजिनी 2' की बात करें तो इसमें संजय सिंघानिया की कहानी आगे बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी बाहर नहीं आई है।

सुपरहिट फिल्म थी गजिनी

बता दें, साल 2008 में आई फिर गजिनी में आमिर खान और असिन की जोड़ी थी। फिल्म सुपरहिट रही थी। ये बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड फिल्म साबित हुई थी। लिहाजा, यदि इसके सीक्वल की घोषणा की जाती है, तो दर्शकों में एक उत्साह देखा जा सकता है।

आमिर खान की पिछले दो फिल्में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। लिहाजा, अब आमिर एक फुल कमर्शियल एक्शन मसाला फिल्म देने के पक्ष मे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सुपरस्टार किस फिल्म के साथ दर्शकों के सामने वापसी करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan ghajini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X