'धूम 3' में आमिर खान दिखेंगे डबल अवतार में

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'धूम 3' में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी। फिल्म में पहली बार आमिर खान पर्दे पर कैटरीना संग भी दिखायी पड़ेंगे तो वहीं उदय चोपड़ा की बतौर अभिनेता यह आखिरी फिल्म हो सकती है। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं तो वहीं फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य हैं।
फिल्म में आमिर खान के जबरदस्त स्टंट लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लगातार लोगों के कयास जारी है जैसे कि आमिर खान की फिल्म धूम 3 शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ सकती है जिसने आमिर की ही फिल्म 3 इडियट्स का रिकार्ड तोड़ा है।
लेकिन आमिर खान का कहना है कि मुझे किसी के रिकॉर्ड तोड़ने में दिलचस्पी नहीं है। मैं कलाकार हूं और मेरे दर्शकों के मनोरंजन, उन्हें एक अच्छा समय देने और और भावनात्मक रूप से संतुष्ट करने से मुझे ऊंचाई मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications