आमिर खान के साथ काम करने का सुनहरा मौका..जी हां..बिल्कुल सच!
आमिर खान इन दिनों इंटर्न की तलास कर रहे हैं जो उनके साथ काम कर सके।
आमिर खान जैसे सुपरस्टार के साथ कौन नहीं काम करना चाहेगा। जाहिर हर कोई चाहता है और अब आमिर खान के साथ काम करने का हर किसी के पास सुनहरा मौका है। जी हां ये सच है कि आमिर खान इन दिनों अपने साथ काम करने के लिए इंटर्न की तलाश कर रहे हैं।
दरअसल आमिर खान अपने NGO पानी फाउंडेशन के लिए इंटर्न खोज रहे हैं जो बिल्कुल यंग टैलेंट हों। आमिर खान अपनी एनजीओ पानी फाउंडेशन की मदद से महाराष्ट्र को सूखा मुक्त राज्य बनाना चाहते हैं ताकि किसानों की पैदावार बरबाद ना जाए।

फातिमा और सनाया ने अपना अनुभव भी आमिर खान के साथ इंटर्नशिप का अनुभव भी शेयर किया था। उन्हें दंगल की शूटिंग के बाद आमिर खान ने इंटर्न बनने का प्रस्ताव दिया था और इसके बाद दोनों को भारत दर्शन करने को भी कहा था।
अब ऐसा सुनहरा मौका कौन नहीं चाहेगा कि आमिर खान के साथ काम करने को मिले।अगर आप भी चाहते हैं तो कोशिश जरुर कीजिएगा।


Click it and Unblock the Notifications











