30 साल के करियर में पहली बार ये काम करने जा रहे हैं आमिर खान? 'सितारे ज़मीन' पर इसलिए है खास!

By Filmibeat Desk
aamir

Aamir Khan Sitaare Zameen Par- 'सितारे ज़मीन पर' का पोस्टर आते ही लोगों को इस मच अवेटेड फिल्म की पहली झलक मिल गई है। इससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, और सबसे बड़ी बात यह है कि आमिर खान काफी समय बाद बड़े पर्दे पर इस फिल्म के जरिए लौट रहे हैं।

दिलचस्प बात ये है कि जिस तरह पहली फिल्म लोगों के दिलों में खास जगह रखती है, वैसे ही ये आमिर खान के करियर की पहली सीक्वल फिल्म है और वो भी तीन दशकों में पहली बार।

जी हां, आमिर खान ने अब तक कभी किसी फिल्म का सीक्वल नहीं किया। इंडियन सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर देने के बावजूद वो किसी भी सीक्वल का हिस्सा नहीं बने, लेकिन सितारे ज़मीन पर उनकी फिल्मोग्राफी की पहली सीक्वल फिल्म होगी, जो इसे और भी खास बना देती है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि सितारे ज़मीन पर, 2007 में आई तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल है। उस फिल्म में ईशान नाम के 8 साल के बच्चे की कहानी दिखाई गई थी, जो कला में बेहद प्रतिभाशाली था लेकिन डिस्लेक्सिया से जूझ रहा था। उसके नए आर्ट टीचर निकुंभ (आमिर खान) को उसकी ये परेशानी समझ आती है। ये फिल्म लोगों के दिलों को छू गई थी और आज भी हमारी यादों में खास जगह बनाए हुए है।

इसके अलावा, सितारे ज़मीन पर के ज़रिए आमिर खान प्रोडक्शंस 10 नए चेहरों को लॉन्च कर रहा है। इनमें आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है, जो पहले शुभ मंगल सावधान जैसी सामाजिक रुकावटों को तोड़ने वाली हिट फिल्म भी बना चुके हैं।

उन्होंने ऑन ए क्वेस्ट नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस और डायरेक्ट की थी, जो स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की बायोपिक है, वही गुरु जिन्होंने चिन्मय मिशन की नींव रखने की प्रेरणा दी थी। प्रसन्ना हमेशा से ही सोचने पर मजबूर करने वाला और दिल को छू लेने वाला सिनेमा बनाते आए हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी सितारे ज़मीन पर में आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूज़िक दिया है शंकर-एहसान लॉय ने। इसकी स्क्रिप्ट दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है, जबकि रवि भगचंदका भी प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

आमिर खान को हिट की तलाश

सुपरस्टार आमिर खान कुछ ऐसी फिल्में कर चुके हैं जो कि हिंदी फिल्म इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों मं शामिल हैं। लेकिन कुछ समय से सुपरस्टार का वक्त सही नहीं चल रहा है और वो फ्लॉप पे फ्लॉप दे रहे हैं। पिछली कुछ फिल्मों की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने कुछ खास काम नहीं किया था। यही कारण है कि आमिर खान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। आमिर खान इस फिल्म में एक बास्केट बॉल कोच का किरदार निभा रहे हैं।

स्पेशली एबल्ड लोगों की टीम को आमिर खान बास्केट बॉल सिखाते नजर आने वाले है। आमिर खान की इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इतने सालों के बाद वापसी करने के बाद आमिर खान काफी यंग लग रहे हैं और कमाल के किरदार में हैं। हालांकि इस फिल्म में आमिर के अलावा कोई दूसरा स्टार नहीं नजर आ रहा है। अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के रिलीज होने के बाद पता चलेगा कि वो क्या धमाका करने वाली है। ट्रेलर देखकर लोग काफी हंसे थे और एंजॉय किया था।

Read more about: aamir khan sitaare zameen par
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X