..................... अपने जन्मदिन पर बहुत बड़ा धमाका करने जा रहे हैं आमिर खान | Aamir khan is all set to surprise on his birthday - Hindi Filmibeat

आमिर खान कर रहे हैं धमाके की तैयारी, मिलेगा शानदार बर्थ डे सरप्राइज़

आमिर खान, इस साल 14 मार्च को अपना 55वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और खबर है कि इस मौके के लिए वो एक धमाकेदार सरप्राइज़ प्लान कर रहे हैं। अब जब से ये खबर मीडिया और फैन्स को लगी है तब से हर कोई यही जानने को उत्सुक है कि आखिर आमिर का ये सरप्राइज़ होगा क्या।

गौरतलब है कि आमिर खान आजकल अपनी क्रिसमस रिलीज़ लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। फिल्म से दो पोस्टर पहले ही आ चुके हैं।

aamir-khan-is-all-set-to-surprise-on-his-birthday

पिछले साल, आमिर खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर लाल सिंह चड्ढा अनाउंस की थी। ऐसे में इस बार क्या वो वापस फिल्म का कोई नया पोस्टर अनाउंस करेंगे या फिर फैन्स को किसी छोटे से टीज़र का धमाका भी मिल सकता है।

वहीं कुछ फैन्स को उम्मीद है कि हो सकता है कि महाभारत का कोई अनाउंसमेंट ही हो जाए। आमिर खान काफी समय से महाभारत की सीरीज़ पर काम कर रहे हैं और खबरें हैं कि इस सीरीज़ में वो खुद भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X