'बुरा पति और बुरा पिता है आमिर खान, अगले 10 साल तक गर्लफ्रेंड्स बदलने की..' KRK के ट्वीट से मचा बवाल!

aamir khan krk

KRK Tweet on Aamir Khan- आमिर खान ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया है और इस मौके पर काफी कुछ हुआ। उनकी नई गर्लफ्रेंड को लेकर बातें हो रही हैं और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा है।

इस बीच अपने विवादित बयान और ट्वीट्स के जरिए खबरों में रहने वाले केआरके ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। केआरके ने आमिर खान को बुरी तरह से ट्रोल करते हुए उनको जन्मदिन की बधाई दी है।

इस दौरान उन्होने आमिर खान को ना तो अच्छा पति कहा, ना अच्छा पिता और ना ही एक्टर। केआरके ने लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों को लेकर आमिर को काफी खरी खोटी सुनाई है और कहा कि वो आशा करते हैं कि इसी तरह से आने वाले वक्त में गर्लफ्रेंड्स बनाते रहेंगे। केआरके का ये ट्वीट लोगों को पसंद आ रहा है।

केआरके ने क्या लिखा?

आमिर खान के जन्मदिन के मौके पर केआरके ने लिखा, ''आदरणीय रोमांटिक, टिंग्गू, बैड सन, बैड हसबैंड और बैड फादर, 5 साल से फ्लॉप आमिर खान साहब आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आशा है कि अगले 10 वर्षों तक भी आप गर्लफ्रेंड बदलते रहेंगे। लव यू, #HappyBirthdayAamirKhan.''

केआरके के इस पोस्ट से जाहिर है कि वो लगातार ताने मारते नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट पर आमिर खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन उनके फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग हैं जो कि केआरके को सपोर्ट करते हुए उनको सही ठहरा रहे हैं। आमिर खान इस वक्त अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं।

क्या बोले लोग

इस ट्वीट के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''आगे आपकी पत्नी. सुरक्षित रहें देशद्रोही...।'' एक ने लिखा, ''टिंगू शब्द अब ओवररेटेड हो गया है।'' एक ने लिखा, ''जन्मदिन की शुभकामनाएं हो तो ऐसी, ऐसा पहले कभी नहीं देखा!''

एक ने लिखा, ''आप से सभी सहमत है।'' एक ने लिखा, ''3 फीट 6 इंच वाला.. 3 फीट 5.5 इंच वाले को बौना/टिंगू बोल रहा है। ये है असली कयामत।'' एक ने लिखा, ''केआरके एक दिन ये लोग तेरेको कुत्ता बनाके मरेंगे भाई मत कर ये सब।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि आमिर खान का रिएक्शन इस पर आना बाकी है।

Take a Poll

केआरके का कारनामा

हालांकि ये पहली बार नही है जब केआरके ने किसी स्टार पर इस तरह से निशाना साधा है। अक्सर वो इस तरह के ट्वीट करते हैं और कई बार को खुद भी काफी मुसीबत में फंसते है। सलमान खान पर अभद्र टिप्पणी के बाद केआरके को कोर्ट के चक्कर लगाते हुए देखा गया था।

हालांकि इसके बाद वो भी बाज नहीं आते हैं और अक्सर सलमान खान पर टिप्पणी करते हैं। देखा जाता है कि केआरके कभी शाहरुख खान को लेकर उलटी बातें नहीं करते हैं और अमिताभ बच्चन से उनकी काफी अच्छी बॉंडिंग है। केआरके सोशल मीडिया पर कई बार बुरी तरह से ट्रोल होते हैं और लोग हैरान हो जाते हैं कि वो अक्सर इस तरह की हरकतें क्यों करते हैं।

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म

आखिरी बार सुपरस्टार को फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था और इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आईं थीं। बता दें कि फिल्म ने काफी बुरा कलेक्शन किया था फ्लॉप हुई थी। अब वो फिल्म सितारे जमीं पर को लेकर काफी बिजी हैं और इस फिल्म से उनको काफी उम्मीदे हैं।

आमिर खान को कमबैक करने के लिए किसी जबरदस्त फिल्म की तलाश है। देखने वाली बात होगी कि सितारे जमीं पर उनके लिए कितना खास रहती है। इसके पहले तारे जमीं पर आई थी और इस फिल्म ने लोगों को काफी प्रभावित किया था। फिलहाल आप देखिए केआरके का ये पोस्ट..

FAQs
केआरके क्यों मशहूर हैं?

केआरके का पूरा नाम कमाल आर खान है। उन्होने कई फिल्मों में काम किया है और फिल्म देशद्रोही के लिए जाने हैं। हालांकि इसके अलावा वो खुद को फिल्म क्रिटिक कहते हैं। अक्सर सुपरस्टार्स की फिल्मों को टारगेट करने वाले केआरके कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। सलमान खान पर टिप्पणी करने के बाद उनका पुलिस केस भी हुआ था। 

Filmibeat Entertainment

Read more about: aamir khan krk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X