Video- आमिर खान ने लवयापा की स्क्रीनिंग के लिए किंग खान को किया इनवाइट, कभी कुत्ते का नाम रखा था शाहरुख?

aamir khan shahrukh khan loveyapa

Aamir Khan Shahrukh Khan Loveyapa- आमिर खान इस वक्त अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। वो किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रहे इस फिल्म की प्रमोशन के लिए।

जी हां, जुनैद खान काफी जल्दी लवयापा में नजर आने वाले हैं और हाल ही में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। इस दौरान सलमान खान समेत इंडस्ट्री के कई दिग्गज आए थे।

लेकिन अब सबसे ज्यादा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आमिर खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आ रहे हैं। जी हां, शाहरुख खान भी आमिर खान के बेटे की इस स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।

इन दोनों साथ में देखकर लोगों ने इनका पुराना वक्त याद करना शुरु कर दिया। सभी जानते हैं कि एक वक्त था जब आमिर खान ने अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रखा था और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।

क्या था पूरा मामला?

आमिर खान ने एक घर खरीदा था और उनका कहना था कि इस घर के साथ साथ उनको एक कुत्ता भी मिला जो कि घर के पहले मालिक था। उसका नाम उन्होने शाहरुख खान रखा था। आमिर खान ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि वो गार्डन में बैठे हैं और शाहरुख उनके पैर चाट रहा है। इसके बाद काफी बवाल भी मचा था और आमिर खान ने मन्नत जाकर शाहरुख खान समेत उनके बच्चों से माफी मांगी थी और कहा था कि उनका ऐसा कोई मतलब नहीं था।

लवयापा की स्क्रीनिंग पर किया सपोर्ट

बता दें कि सारे गिले शिकवे खत्म हो चुके हैं और इस आमिर और शाहरुख खान काफी अच्छे दोस्त हैं। यही कारण है कि आमिर खान ने बेटे जुनैद खान की फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए शाहरुख खान को बुलाया तो वो चले आए।

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। शाहरुख खान भी अपने बेटे आर्यन खान को लेकर चर्चा में जो कि डायरेक्टर की तरह डेब्यू करने वाले हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan shahrukh khan loveyapa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X