#PictureShuru: दीवाली 2018 का खान धमाका शानदार ही होगा...ये तस्वीर सुबूूत है!
आमिर खान और अमिताभ बच्चन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और फिल्म के सेट से पहली तस्वीर आपको काफी दिलचस्प लगेगी।
आमिर खान और अमिताभ बच्चन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और सेट से आमिर खान की पहली तस्वीर आपको काफी ज़्यादा दिलचस्प लगेगी। दरअसल, आपका ध्यान खींचेगा आमिर खान का लुक।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए आमिर खान ने बाल बढ़ा लिए हैं और उन्होंने नाक में एक कील भी पहनी है। अंग्रेज़ी में जिसे हम नोसपिन कह लेते हैं। जहां आमिर इस लुक में शानदार लग रहे हैं। वहीं अब ये देखना है कि फिल्म में ये लुक क्यों हैं।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान काफी समय से चर्चा में है। फिल्म यशराज फिल्म्स की सबसे बड़े बजट की फिल्म मानी जा रही है। फिल्म के लिए आमिर खान की डिमांड पर हर कोई चौंका है। अब ये डिमांड जायज़ है, इसके सुबूत हमने दे दिए हैं यहां।
वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म 2018 की दीवाली पर धमाका करने को तैयार है। वैसे तो आमिर खान की लकी डेट क्रिसमस है और उसे छोड़कर वो और किसी तारीख पर नहीं आते हैं। लेकिन इस साल का क्रिसमस सलमान के नाम है तो अगले साल का शाहरूख के नाम।
बहरहाल, फिल्म से जुड़ी काफी बातें अफवाहों का बाज़ार गर्म कर रही हैं -


Click it and Unblock the Notifications