'इंडियन ओशन' से जुड़े आमिर खान

इस बैंड के ड्रम वादक अमित किलाम ने इस बारे में कहा कि हम एक फिल्म के तीन गीतों के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं जबकि इसका निर्देशन अनुषा नामक नई निर्देशक कर रही हैं।
किलाम ने कहा कि बॉलीवुड इन दिनों संगीत के साथ नए प्रयोग कर रहा है और ऐसे में वे उन्हें हिंदी फिल्मों में संगीत देना अच्छा लग रहा है।
संगीत की अपनी विशिष्ट शैली के लिए प्रख्यात इस बैंड ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। बैंड 'मुंबई कटिंग' और 'भूमि' नामक दो और फिल्मों के लिए भी संगीत तैयार कर रहा है।
'इंडियन ओशन' के सदस्यों में राहुल राम, सुष्मित सेन, अशीम चक्रवर्ती और किलाम शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications