भारत दर्शन में लगे आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी आने वाले टीवी शो की शूटिंग को ध्यान में रखकर संभावित जगह की तलाश कर रहे हैं जिसके सिलसिले में वो कश्मीर घाटी के दो दिवसीय दौरे पर थे। इन दिनों आमिर पूरे भारत का भ्रमण करने में लगे हैं।
आमिर से जुड़े सूत्रों की माने तो इस एक्टर ने कश्मीर के गंदेरबल जिले के कांगन गए और उन्होंने प्रसिद्ध डल झील का दौरा किया। आमिर ने अपनी फिल्म मन के लिए कश्मीर में ही शूटिंग की थी। वह अपनी आने वाले टीवी शो की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश कर रहे हैं। वो इस शो को सबसे अलग बनाना चाहते हैं।
सूत्रों ने कहा कि आमिर के केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के प्रचार अभियान अतुल्य भारत की शूटिंग के लिए घाटी में फिर से आने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications