तो पटना हो जाओ तैयार..तोहार नगरी में Pk आ रहे हैं भईया Pk

आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'पीके' के प्रोमोशन की जोरदार शुरूआत कर चुके हैं। अपनी हर फिल्म की तरह आमिर खान पीके को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। और इसके प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। लिहाजा, फिल्म की मल्टी-सिटी प्रोमोशनल टूर की शुरूआत कहीं और नहीं बल्कि बिहार से की जा रही है।

aamir khan

फिल्म के प्रोमो और टीजर से यह साफ जाहिर है कि फिल्म में भोजपुरी का इस्तेमाल किया है। लिहाजा, लोग आमिर को भोजपुरी बोलते सुनने के लिए भी काफी उत्सुक हैं। इसी उत्सुकता को देखते हुए फिल्म की टीम ने भोजपुर को चुना। आपको बता दें, प्रोमोशन के सिलसिले में आज दोपहर में आमिर खान पटना पहुंच जाएंगे।

आमिर खान और उनकी टीम की इच्छा थी कि भोजपुरी के सम्मान में भोजपुर जिले से ‘पीके' का प्रचार शुरू करें। इसी सिलसिले में वे आज पटना पहुंच रहे हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से आमिर भोजपुर नहीं जा पाएंगे। इस बात पर आमिर ने भी अफसोस जाहिर किया है।

इस मौके पर फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा भी उनके साथ होंगे। पटना से आज शाम ही आमिर खान अपनी टीम के साथ बनारस चले जाएंगे।

आपको बता दें, फिल्म पीके में आमिर खान ने भोजपुरी में ही बात की है। फिल्म का डॉयलोग- अरे पहचाने नहीं का हमका, हम पीके हैं पीके....पहली दिन से ही लोगों के जुबान पर चढ़ गया है। यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X